आगामी फिल्म के लिए कार्बोहाइड्रेट रहित आहार ले रही हैं नताशा सूरी

मुंबई, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। हाल ही में फिल्म ‘बा बा ब्लैक शीप’ की शूटिंग पूरी करने वाली अभिनेत्री नताशा सूरी एक अन्य फिल्म के लिए कड़ी डाइट पर हैं।

वेब श्रृंखला ‘इनसाइड एज’ में नजर आ चुकीं नताशा का कहना है कि वह पतली दिखना चाहती हैं और ज्यादा मसल्स बनाना चाहती हैं।

नताशा ने अपने बयान में कहा, “कार्बोहाइड्रेट रहित और शुगर फ्री डाइट अपनाना आसान नहीं है। हालांकि, सही समय पर सही और साफ आहार सेवन करने का मकसद शरीर को अच्छा पोषण उपलब्ध कराना है।”

नताशा ‘इनसाइड एज’ के दूसरे सीजन के लिए अपने किरदार को लेकर भी तैयारी कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493