लंदन, 4 अगस्त (आईएएनएस)। आर्सेनल क्लब के मुख्य कोच आर्सेने वेंगर ने इस बात की पुष्टि की है कि चिली के फारवर्ड एलेक्सिस सांचेज इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के आगामी सीजन में भी क्लब में ही रहेंगे।
इस सीजन में सांचेज के साथ क्लब करार समाप्त हो रहा है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, सांचेज के भविष्य को लेकर लगाई जा रही कई अटकलों के बावजूद कोच ने कहा कि उनका खिलाड़ी को किसी अन्य क्लब में स्थानांतरित करने का कोई इरादा नहीं है।
वेंगर ने कहा, “मुझे लगता है कि वह इस सीजन में भी इसी क्लब में रहेंगे और अगर हम अन्य सीजन के लिए भी उन्हें टीम में रख सकते हैं, तो हम ऐसा ही करेंगे।”
सांचेज केवल एकमात्र खिलाड़ी नहीं हैं, जिनका करार आर्सेनल क्लब के साथ इस सीजन में समाप्त हो रहा है।
सांचेज के अलावा मेसुत ओजिल, एलेक्स ओक्सलाडे-चाबर्लेन, जैक विल्शेरे और किएरान गिब्स का करार भी आर्सेनल के साथ समाप्त हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath