उप विदेश मंत्री मिखाइल बोगदानोव ने कहा, “हमारे पास आशावादी होने का एक कारण है, क्योंकि इंटरनेशनल सीरियन सपोर्ट ग्रुप (आईएसएसजी) के बीच एक साझा समझ है।” बोगदानोव रूस के राष्ट्रपति के मध्य पूर्व व उत्तर अफ्रीका के दूत भी हैं।
आईएसएसजी की सह-अध्यक्षता अमेरिका व रूस कर रहा है। समूह में अरब लीग, यूरोपीय संघ, संयुक्त राष्ट्र व चीन सहित 17 देश हैं।
बोगदानोव ने सीरियाई विपक्ष के एक संयुक्त समूह के गठन की मांग की, जिसमें सीरिया सरकार व विपक्ष के बीच सीधा संपर्क संभव हो सके।
उल्लेखनीय है कि 27 फरवरी को अमेरिका व रूस ने सीरिया में एक संघर्ष विराम समझौते पर सहमति जताई थी।
dharmpath.com dharmpath