‘एबीसी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एनएसडब्ल्यू के आपातकालीन सेवा मंत्री डेविड इलियट और आग एवं बचाव आयुक्त ग्रेग मुलिन्स ने गुरुवार को देश की पहली रिमोट चालित अग्निशमन मशीन ‘टर्बाइन एडेड फायरफाइटिंग’ (टीएएफ 20) का अनावरण किया।
टीएएफ 20 में ऐसे ब्लेड्स लगे हैं, जो रास्ते से कारों को हटाने में सक्षम हैं और साथ ही इसमें एक उच्च क्षमता वाला पंखा लगा है जो धुएं को दूर भगा सकता है।
मुलिन्स ने कहा कि रोबोट अंदरूनी सिडनी के एलेक्जेंड्रिया में रहेगा। जरूरत पड़ने पर इसे सड़क या वायु मार्ग से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
मुलिन्स ने कहा, “इसे 500 मीटर की दूरी से संचालित किया जा सकता है और ऐसी जगहों पर भेजा जा सकता है जहां अग्निशमन कर्मियों को भेजना खतरनाक हो सकता है। अग्निशमन कर्मचारियों का जीवन मेरी प्राथमिकता है इसलिए यह काफी फायदेमंद है।”
जर्मनी में निर्मित और आयातित इस रोबोट की कीमत 3,10,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर बताई गई है।
पहले ही एक ऐसे रोबोट का इस्तेमाल जर्मनी में और एक मेक्सिको में किया जा रहा है।
सिडनी के एक वनस्पति विज्ञान कारखाने में लगी आग में इसका परीक्षण किया जा चुका है, जो काफी प्रभावी रहा।
आपातकालीन सेवा मंत्री डेविड इलियट ने कहा, “अन्य भीषण आग पर काबू पाने के लिए यह हमारे अग्निशमन कर्मचारियों के लिए काफी मददगार रहेगा।”
dharmpath.com dharmpath