आचार संहिता के उल्लंघन पर मैकक्लेनाघन को लताड़

मुम्बई, 15 मई (आईएएनएस)। मुम्बई इंडियंस टीम के खिलाड़ी मिशेल मैकक्लेनाघन को गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हुए आईपीएल मैच के दौरान अम्पायर के फैसले का अनादर करने को लेकर लताड़ मिली है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि मैकक्लेनाघन ने लेवल-1 की गलती स्वीकार की है। इसमें आईपीएल आचार संहिता के तहत खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के व्यवहार का उल्लेख है।

बोर्ड के मुताबिक मैकक्लेनाघन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।

मुम्बई ने कोलकाता को पांच विकेट से हराकर खुद को प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार रखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493