‘आजाद कश्मीर’ में कोई चीनी सैनिक नहीं : पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 17 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने भारतीय मीडिया में आई उन खबरों को बेबुनियाद करार दिया है, जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चीनी सैनिकों के देखे जाने की बात कही गई है।

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकरिया ने कहा, “अब भारत के बुद्धिजीवी व विद्वान भी कश्मीर को लेकर भारत सरकार के रुख पर सवाल उठा रहे हैं।”

जकरिया ने यहां साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव में कश्मीर मुद्दा अभी भी गैर सुलझे मुद्दे के रूप में उल्लिखित है।”

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सेना ने उत्तरी कश्मीर के नौगाम सेक्टर के सामने अग्रिम चौकियों पर चीन के शीर्ष सैन्य अधिकारियों को देखने की बात कही थी। इसके बाद कुछ पाकिस्तानी अधिकारियों के संदेशों को बीच में पकड़ा गया था जिसमें उन्हें यह कहते माना गया था कि नियंत्रण रेखा पर चीनी सैनिक कुछ निर्माण कार्य के लिए आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493