आज का राशिफल 22-03-2013

horoscopeमेष (Aries): गणेशजी बताते हैं कि आज आपमें भावुकता की मात्रा काफी रहेगी जिसके कारण किसी की बातों से या व्यवहार से आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। मां के स्वास्थ्य के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। आप ग्लानि का अनुभव करेंगे। भोजन और नींद में अनियमितता रहेगी। स्त्री और पानी से दूर रहें। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है। मन की शांति के लिए आध्यात्म ही उत्तम उपाय रहेगा। अचल संपत्ति के विषय में चर्चा को टालें।

वृषभ (Taurus): आपकी चिंताएं कम होने से आप काफी राहत का अनुभव करेंगे। आज आप काफी भावुक और संवेदनशील रहेगे, जिससे आपकी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति उभर कर सामने आएगी। साहित्य लेखन तथा कलाक्षेत्र में आज आप योगदान कर सकेंगे। परिवार के सदस्य विशेष रूप से माता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। छोटी यात्रा या पर्यटन हो सकता है। वित्तीय मामलों पर ध्यान देंगे। गणेशजी की कृपा से आपका पूरा दिन आनंद में बीतेगा।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि शुरुआती परेशानी के बाद आपके निर्धारित कार्य पूरे होगें और जिससे आपको काफी प्रसन्नता होगी। आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होती लगेगीं। नौकरी व्यवसाय में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलगा जिससे माहौल अच्छा बना रहेगा। मित्रों तथा प्रियजनों के साथ मुलाकात आपकी खुशी को बढ़ा देगी। परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा।

कर्क ( Cancer): आपके दोस्तों, परिजनों तथा परिवार के साथ आपका दिन काफी बेहतर बीतेगा। उनकी ओर से मिले उपहार आपके हर्ष को दुगना कर देंगे। बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा तथा स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर मिलेगा। शुभ समाचार मिलेगें तथा आर्थिक लाभ भी मिलेगा। पत्नी के साथ अच्छा समय बीतेगा। गणेशजी का कहना है कि आज शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से आप आनंद का अनुभव करेगें।

सिंह (Leo): गणेशजी आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहने की सलाह देते हैं। मन में बेचैनी रहेगी तथा विभिन्न चिंताएं सताएगा। शारीरिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखना आवश्यक है अन्यथा किसी के साथ तकरार हो सकती है। आज आप काफी भावुक रहेंगे। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। स्त्री वर्ग से बचकर रहें। गलतफहमी ना होने दें, वर्ना नुकसान हो सकता है।

कन्या (Virgo): गणेशजी का आशीर्वाद आपको विविध क्षेत्रों में यश, कीर्ति और लाभ दिलाएगा। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। बुजुर्गों तथा मित्रों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। प्रवास पर जा सकते हैं। पत्नी और बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। दांपत्य जीवन में आनंद प्राप्त होगा। संतान के समाचार मिलेंगे। आपके प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है।

तुला (Libra): आज आपके घर और कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण रहने से काफी प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है। कार्यालय में उच्च पदाधिकारियों आपके कार्य की सराहना करेंगे। परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। माता की तरफ से लाभ मिलेगा। सरकारी कार्यों में आज सफलता मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी थकान और आलस्य का अनुभव करेंगे जिससे उत्साह की कमी रहेगी। इसका प्रभाव व्यावसायिक क्षेत्र में देखने को मिलेगा तथा उससे परेशानी हो सकती है। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति नकारात्मक रहेगा। संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है। गणेशजी के अनुसार किसी भी महत्त्वपूर्ण निर्णय को आज स्थगित रखना ही लाभदायक रहेगा।

धनु (Sagittarius): गणेशजी आज आपको कोई भी नया काम आरंभ नहीं करने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की सलाह देते हैं। कफ तथा पेट संबंधी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। शल्यक्रिया जैसे बड़े मामलों को आज के लिए टाल दें। आज आप काफी व्यग्र और चिंतित रहेगें। पानी से दूर रहें। अचानक ही कोई बीमारी आपको सता सकती है। खर्च में वृद्धि होगी। वाणी और व्यवहार पर संयम रखना आवश्यक है।

मकर (Capricorn): दैनिक कार्यों के अलावा आप अपना आज का समय मनोरंजन तथा मिलने जुलने में बिताएंगे। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा तथा दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे। विपरीत लिंगीय मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। प्रबल धन लाभ का योग है। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दलाली, कमिशन, ब्याज आदि की आय से पैसे की भरमार रहेगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यों में सफलता के साथ स्वास्थ्य भी बना रहेगा।

कुंभ (Aquarius): कार्य में सफलता पाने के लिए आज का दिन उत्तम है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपके द्वारा किए गए कार्य से आपको यश और कीर्ति मिलेगा। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। तन-मन से आप ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। नौकरी-धंधे की जगह सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। माता के परिवार की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। खर्च बढ़ेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार आएगा।

मीन (Pisces): आज आपकी कल्पनी शक्ति पूरे निखार पर होगा। आज का दिन साहित्य सृजन के लिए उत्तम है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। विद्यार्थी विद्याध्यन में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। आपके स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक रहेगी। पेट दर्द की संभावना है। मन में भय रहेगा। मानसिक संतुलन बनाए रखें। प्रेमियों के प्रणय के लिए आज का दिन अनुकूल है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493