आज का राशिफल 25-03-2013

horoscopeमेष (Aries): आज आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। आप शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। संभव हो तो प्रवास टालें। जिद्दीपन से दूर रहें। स्वास्थ्य को संभालें क्योंकि पेट से सम्बंधित बीमारियों की संभावना है। संतान के विषय में चिंतित रहेंगे। आज भी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कार्य की भागदौड़ के कारण परिवार के लिए कम समय निकाल पाएंगे जिस वजह से परिवारजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

वृषभ (Taurus): आज आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा, ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल एवं पूर्ण विश्वास के साथ कर पाएंगे। पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। आप के प्रति आपके पिता का व्यवहार भी अच्छा रहेगा। कलाकार तथा खिलाड़ियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, क्योंकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। संतान के पीछे खर्च के योग हैं।

मिथुन (Gemini): आज का दिन आपके लिए अच्छा और लाभदायी होगा। मित्र, बंधु-बांधवों एवं पड़ोसियों के साथ आप के सम्बंध अच्छे रहेंगे। आर्थिक रूप से आज आप सजग रहेंगे। पूंजी निवेशकों को गणेशजी सूचित करते हैं कि वे बहुत सावधानीपूर्वक पूंजी निवेश करें। आज आपका मन चंचल होने की वजह से विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। तन-मन से स्फूर्ति का आभास होगा। नए काम का प्रारंभ करने के लिए दिन अच्छा है। विरोधियों को आप परास्त कर पाएंगे। आनंद-उल्लास और भाग्यवृद्धि पूर्ण दिन है।

कर्क ( Cancer): आज का दिन मध्यम फलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपके मन में ग्लानि रहेगी। जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको संतोष नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। दांयी आंख में परेशानी होने की संभावना है। परिवारजनों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आपका मानसिक व्यवहार नकारात्मक रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ने में सफलता नहीं मिलेगी। किसी भी प्रकार की अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते है। खर्च पर संयम रखें।

सिंह (Leo): आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगें। हर कार्य को दृढ़ निश्चय के साथ संपन्न कर पाएंगे। सरकारी कार्यों में तथा सरकार से लाभ होगा। पिता तथा बड़ों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। व्यवहार में उतावलापन न दिखाएं। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। पेट से सम्बंधी पीड़ा हो सकती है इसलिए खान-पान में ध्यान रखें। पूरा दिन आनंद से बीतेगा।

कन्या (Virgo): आपका दिन शारीरिक एवं मानसिक चिंता के बोझ तले दबकर बीतेगा। आज किसी के भी साथ आपके अहम् का टकराव न हो इस का विशेष ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी में सावधानी रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। मित्रों के साथ कोई अनबन न हो इसका भी पूर्ण ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। शांत मन से कार्य करें। क्रोध के कारण कार्य बिगड़ने की संभावना है। मानसिक व्यग्रता रहेगी। तंदुरस्ती न बिगड़े इसका ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोग अपने नीचे काम करनेवालों से सावधान रहें।

तुला (Libra): आज का दिन शुभफलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपको भिन्न-भिन्न लाभ होने के योग हैं। मित्रों के साथ मिलना-जुलना और कुछ मनोहर स्थलों पर घूमने जाने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में पुत्र एवं पत्नी से सुख की प्राप्ति होगी। धनप्राप्ति के योग हैं। आय में वृद्घि हो सकती है। व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ मिल सकता है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपके गृहस्थजीवन में आनंद और उल्लास बना रहेगा। आपके सभी कार्य बिना अवरोध के संपन्न होंगे। मान-सन्मान मिल सकता है। नौकरी, व्यवसाय में पदोन्नति होगी। उच्च पदाधिकारियों एवं बड़े-बुजुर्गों की कृपा दृष्टि रहेगी। आरोग्य अच्छा रहेगा। धनलाभ का योग है। व्यापारियों को व्यापार के हेतु बाहर जाने के योग हैं। मित्रों और सम्बंधियों से लाभ होगा। संतानो की संतोषकारक प्रगति होगी।

धनु (Sagittarius): गणेशजी आपको यात्रा-प्रवास स्थगित करने को सूचित करते हैं। आज आपके शरीर में थकान रहेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। मन में चिंता और व्याकुलता रहेगी। संतान के विषय में चिंता होगी। व्यवसाय में बाधाएं उपस्थित होंगी। भाग्य साथ नहीं दे रहा ऐसा प्रतीत होगा। जोखिम भरे विचारों और बर्ताव से दूर रहिएगा। कार्य में सफलता प्राप्ति के योग कम हैं। उच्च पदाधिकारियों के साथ संघर्ष होगा। प्रतिस्पर्द्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

मकर (Capricorn): आपकी ऑफिस एवं व्यवसाय क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। ऑफिस के कार्य आप निपुणता से कर पाएंगे। व्यावहारिक तथा सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के अवसर मिल सकते हैं। खान-पान एवं घूमने-फिरने में ध्यान रखिएगा। आकस्मिक खर्च के योग हैं। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढेगा। घुटनों में दर्द हो सकता है। क्रोध और निषेधात्मक विचार से अपने आपको दूर रखें। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें, ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं।

कुंभ (Aquarius): आज आपमें दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास छलकता हुआ नजर आएगा। प्रणयप्रसंग आपके दिन को आनंदित बनाएंगे।। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ पहचान होगी और मित्रता बढ़ेगी। छोटे प्रवास या आनंददायी पर्यटन होंगे। रुचिकर भोजन और नए वस्त्रों से मन अति प्रसन्न होगा। विवाहित दंपतियों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। समाज में आपके मान-सन्मान में वृद्धि होगी। वाहनसुख प्राप्त होगा। भागीदारी से लाभ होगा एवं गणेशजी के आशीर्वाद आपके साथ है।

मीन (Pisces): आज आप का दिन शुभफलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपमें दृढ़ मनोबल एवं आत्मविश्वास का संचार होगा। आरोग्य खूब अच्छा रहेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्य अच्छी तरह से कर पाएंगे। प्रतिस्पर्द्धियों के सामने विजय प्राप्त होगी। स्वभाव में उत्तेजना रहेगी, जिससे मर्यादापूर्वक बोलें और विनम्रतापूर्वक बर्तन करें। मायके से समाचार आ सकते हैं। सहकर्मियों एवं नौकरों का सहयोग मिलेगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493