आज गणेश चतुर्थी पर इन राज्यों में बैंक बंद

नई दिल्ली-14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण देश के कई शहरों में बैंकिंग ऑपरेशन बंद रहेंगे। यानी SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank और PNB जैसे बैंकों की स्थानीय ब्रांच पर जाकर आप सामान्य काम नहीं करा पाएंगे। हालांकि डिजिटल बैंकिंग की वजह से ज्यादातर जरूरी लेनदेन घर बैठे किए जा सकते हैं। ऐसे में बैंक जाने से पहले यह देखना जरूरी है कि आपके शहर में आज ब्रांच खुली है या बंद।

RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, गणेश पूजा और कुछ क्षेत्रीय आयोजनों के कारण बैंक बंद रहेंगे। महाराष्‍ट्र में गणेश चतुर्थी का बड़ा ही महत्‍व है और ये महाराष्‍ट्र के बहुत बड़े पर्व-त्‍यौहार में आता है। ऐसे में महाराष्‍ट्र के कई शहरों में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद हैं। इस छुट्टी का असर SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank, Punjab National Bank समेत दूसरे सरकारी और प्राइवेट बैंकों की ब्रांच पर पड़ेगा।

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493