आज जारी हाेगी कांग्रेस व भाजपा पार्षद प्रत्याशियाें की सूची

भोपाल-नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियाें की पहली सूची गुरुवार शाम तक जारी हाे सकती है। उम्मीदवाराें के नामाें पर पहले ही मंथन हाे चुका था और प्रदेश अध्यक्ष की रजामंदी का इंतजार था। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि पार्षद पद के लिए शहर के प्रत्याशियाें के नाम लगभग तय हैं। पहली सूची गुरुवार काे जारी हाेगी। इसमें 30 से 40 नामाें की घाेषणा संभव है।

इस बीच सूत्राें के अनुसार टिकट वितरण में कमल नाथ द्वारा कराए गाेपनीय सर्वे और विधानसभावार बड़े नेताओं की पसंद काे तवज्जाे मिली है। मंगलवार काे संभागीय प्रभारी विजयलक्ष्मी साधाै ने विधानसभावार प्रमुख नेताओं से चर्चा की थी। विधानसभा चुनाव लड़ने वाले नेताओं काे पार्षदाें का सहयाेग चाहिए हाेता है, ऐसे में उनकी पसंद काे हमेशा महत्व मिलता है। बुधवार काे शीर्ष नेताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ की भी चर्चा हुई।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493