हैदराबाद, 31 जुलाई (आईएएनएस)। वीवो प्रो-कबड्डी लीग के सीजन-5 में शामिल हुई चार नई टीमों में से एक हरियाणा स्टीलर्स के मुख्य कोच रणबीर सिंह खोक्कर ने कहा कि भले ही टीम को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन आज की हार से मिली सीख कल की जीत बनेगी।
हैदराबाद में रविवार को खेले गए अपने पहले मैच में हरियाणा को यू-मुंबा से 28-29 से हार का सामना करना पड़ा था।
यू-मुंबा जैसी मजबूत से टीम से केवल एक अंतर से हारने वाली हरियाणा ने यह दर्शा दिया कि वह अन्य 11 टीमों के लिए खिताबी जीत को आसान नहीं बनने देगी।
हार के बावजूद अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश कोच रणबीर ने कहा, “कोई भी टीम हार का सामना नहीं करना चाहती और मुझे अपनी टीम के संघर्ष पर गर्व है। हम कई बार छोटे पलों में बड़ी गलतियां कर देते हैं और इसीलिए, हम पीछे हो गए। मैंने इस मैच से कई सबक सीखे हैं और आज मिली हार की सीख कल की जीत बनेगी।”
dharmpath.com dharmpath