आतंकवादी खतरों के मद्देनजर यूरोप में हाई अलर्ट

लंदन, 17 जनवरी (आईएएनएस)। यूरोप में आतंकवाद विरोधी छापों और संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

पेरिस में हुए आतंकवादी हमले के बाद कई यूरोपीय देशों ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी है। हमले में 17 लोग मारे गए थे।

समाचार चैनल बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक बेल्जियम, फ्रांस तथा जर्मनी में 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फ्रांस की ही तरह बेल्जियम ने पुलिस के साथ सेना की भी तैनाती कर दी है।

मध्य-पूर्व में आतंकवादियों के साथ लड़ाई में हिस्सा लेकर लौटने वाले यूरोप के युवाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है।

बेल्जियम में गुरुवार शाम शुरू हुए श्रृंखलाबद्ध छापों के क्रम में शुक्रवार को पांच लोगों को एक आतंकवादी समूह की गतिविधियों में हिस्सा लेने के आरोप में पकड़ा गया और दो संदिग्धों को मार गिराया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493