आतंकवादी हमले की धमकी के बाद ब्रसेल्स में मेट्रो, ट्राम बंद

ब्रसेल्स की सार्वजनिक परिवहन संचालक एसटीआईबी ने कहा कि आंतरिक मामलों के मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आपदा चेतावनी के बाद उन्होंने सभी भूमिगत सेवाओं एवं सभी स्टेशनों को बंद कर दिया है।

कम से कम शनिवार तक यह बंद जारी रहेगा और एसटीआईबी ने कहा कि सेवाएं फिर से बहाल करने से पहले वे दैनिक आधार पर पुलिस से संपर्क करेंगे।

इससे पहले, शनिवार को ही खतरे का आकलन करने वाली बेल्जियम की समन्वयक इकाई ने ब्रसेल्स के लिए आतंकी हमले की चेतावनी स्तर को तीन से बढ़ाकर अधिकतम चार कर दिया और गंभीर आसन्न आतंकी हमले की चेतावनी जारी की थी।

समाचार पत्र ‘ली सोएर’ के अनुसार, चेतावनी आने के बाद बेल्जियम की राजधानी में कई कार्यक्रम रद्द कर दिए गए, जिसमें फ्रांसीसी रॉक स्टार जॉनी हैलीडे का संगीत कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493