आतंकवादी हमले के साजिशकर्ता किशोर को नहीं मिली जमानत

मेलबर्न, 11 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के शहर मेलबर्न में आतंकवादी हमले की साजिश रचने के आरोपी किशोर को सोमवार को जमानत नहीं मिली।

समाचारपत्र ‘द ऑस्ट्रेलियन’ की रपट के अनुसार, आरोपी किशोर (17) को शुक्रवार अपराह्न् छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मेलबर्न में स्थित उसके घर से कथित तौर पर विस्फोटक सामग्री बरामद की।

किशोर को बाल अदालत ने जमानत देने से इंकार कर दिया।

उस पर आतंकवादी हमले की साजिश रचने या तैयारी में संलिप्त होने और आतंकवादी गतिविधि से संबंधी चीजें रखने का मामला दर्ज किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493