यिलदिरिम ने अपने बुल्गेरियाई समकक्ष बॉयको बोरिसोम के साथ इस्तांबुल में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम अपने देश से कह रहे हैं कि हमने आतंकवादी समूहों के खिलाफ एक मुकम्मल युद्ध शुरू कर दिया है। “
उन्होंने कहा, ” हम 7.9 करोड़ लोगों की एकता को लक्षित करने वाले इन खलनायकों (आतंकवादियों) के खिलाफ सभी प्रकार की आवश्यक प्रतिक्रिया देंगे।”
शुक्रवार को दक्षिण-पूर्व तुर्की में एक पुलिस जांच चौकी पर विस्फोटकों से भरा एक ट्रक घुस गया, जिसमें 11 पुलिस अफसरों की मौत हो गई और 78 लोग घायल हो गए। तुर्की में हाल के दिनों में कई आतंकवादी हमले हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath