पेरिस, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने शुक्रवार को कहा कि मध्य स्टॉकहोम की शॉपिंग स्ट्रीट पर हुए ट्रक हमले से पता चलता है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई यूरोप के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ओलांद ने इस घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई।
फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां-मार्क आयरॉल्ट ने जर्मनी के विदेश मंत्री सिग्मर गैब्रियल के साथ संयुक्त बयान जारी कर घटना पर दुख जताया।
उन्होंने बयान में कहा, “इस दुख की घड़ी में हम हमारे स्वीडन के मित्र के साथ खड़े हैं। हमें उम्मीद है कि इस भयावह कृत्य की सच्चाई सामने आएगी।”
गौरतलब है कि शुक्रवार को मध्य स्टॉकहोम में एक तेज रफ्तार ट्रक भीड़ को चीरता चला गया और बाद में एक डिपार्टमेंट स्टोर से जा टकराया। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath