आतंकवाद वित्तपोषण के खिलाफ पकिस्तान के प्रयासों की जांच करेगी अंतर्राष्ट्रीय टीम

इस्लामाबाद, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। धनशोधन और अवैध विप्रेषित धन के जरिए आतंकवाद के वित्तपोषण को रोकने के पाकिस्तान के प्रयासों की जांच के लिए अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम पाकिस्तान पहुंची है।

एक मीडिया रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

डॉन न्यूज के मुताबिक, पेरिस स्थित फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की एक शाखा एशिया प्रशांत समूह (एपीजी) की टीम रविवार की रात जमीनी स्तर पर निरीक्षण के लिए देश के 12 दिवसीय दौरे पर पहुंची।

टीम यह देखेगी कि पाकिस्तान फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की ग्रे सूची से बाहर निकलने के प्रति अपनी वैश्विक प्रतिबद्धता के लिए उचित काम कर रहा है या नहीं। इसे सुनिश्चित करने के लिए टीम विभिन्न संस्थानों और एजेंसियों के सिस्टम, नेटवर्क और मैकेनिज्म की समीक्षा करेगी।

जमीनी स्तर पर किए जाने वाले यह निरीक्षण पाकिस्तान द्वारा उठाए गए कदमों की पुष्टि करेंगे।

एपीजी प्रतिनिधिमंडल में ब्रिटेन के स्कॉटलैंड यार्ड, अमेरिकी वित्त विभाग, मालदीव की वित्तीय खुफिया इकाई, इंडोनेशियाई वित्त मंत्रालय, पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना और तुर्की के न्याय विभाग के विशेषज्ञ शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493