ऊधमपुर-आतंकी बुरहान के मारे जाने पर बौखलाए उपद्रवियों ने अमरनाथ यात्रियों के साथ बांदीपोरा में मारपीट की। उनके वाहनों के शीशे तोड़ डाले।मारपीट में कई यात्री जख्मी भी हो गए। सौ नंबर डायल करने पर भी पुलिस से मदद नहीं मिली। बाबा अमरनाथ के दर्शन कर लौट रहे गुजरात के एक दल को बांदीपोरा में कुछ शरारती तत्वों ने रोक कर उनसे मारपीट की।
दल के सदस्य विनोद ने बताया कि बांदीपोरा के निकट उनकी गाडि़यों को कुछ लोगों ने घेरकर पथराव शुरू कर दिया। इससे गाडि़यों के शीशे टूट गए। गाड़ी को राकने वालों की तरफ से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने लगे।
उन्होंने सबको गाडि़यों से उतारा और उन्हें भी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने को कहा गया। नारे न लगाने पर उनकी और अन्य साथियों की जमकर पिटाई की। इस दौरान उनके चालक संजय को दाईं बाजू में चोट लग गई।
दल के सदस्य रोहित ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एक अन्य वीडियो कोच को भी बुरी तरह से तोड़ा। कोच में सवार यात्रियों के साथ भी मारपीट की गई।
dharmpath.com dharmpath