आतंक के खिलाफ शरीफ का समन्वित रुख अपनाने का आह्वान

इस्लामाबाद, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मंगलवार को काबुल में हुए आत्मघाती हमले की निंदा करते हुए दोनों देशों के लिए समान खतरे आतंकवाद के खिलाफ समन्वित रुख अपनाने का आह्वान किया।

काबुल पुलिस के प्रमुख अब्दुल रहमान रहीमी ने संवाददाताओं को बताया कि आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या 28 हो गई है जबकि 327 अन्य घायल हैं।

तालिबान ने अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी के उप कार्यालय ‘नेशनल डायरेक्टोरेट ऑफ सिक्योरिटी’ में हुए हमले की जिम्मेदारी ली है।

नवाज शरीफ ने लोगों की मौत पर राष्ट्रपति अशरफ गनी को शोक संदेश भेजा है। अपने संदेश में उन्होंने इसे ‘काबुल में घृणित आतंकी हमला’ कहा है।

शरीफ ने कहा है, “पाकिस्तान की जनता, सरकार और अपनी तरफ से मैं इस नृशंस कारगुजारी की कड़ी निंदा करता हूं और आपको एवं शोकसंतप्त परिवारों से आंतरिक संवेदना प्रकट करता हूं।”

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं हमें यह याद दिलाती हैं कि दोनों देशों, समाज और इस क्षेत्र में शांति एवं स्थायित्व के लिए आतंकवाद प्रमुख खतरा है।

अफगानिस्तान के अधिकारियों ने कहा कि शक्तिशाली विस्फोट की वजह से वारदात स्थल के आसपास की कई इमारतें भी नष्ट हो गई हैं। दर्जनों भवनों की खिड़कियां टूट गई हैं और शीशे चूर-चूर हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493