आतिफ जन्मदिन पर ला सकते हैं नया गीत

गुड़गांव, 23 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम अपने 32वें जन्मदिन (12 मार्च) पर अपने प्रशंसकों के लिए अपना एक नया गीत लेकर आ सकते हैं।

आतिफ का कहना है कि वह अपने जन्मदिन पर अपने प्रशंसकों के लिए कुछ खास कर सकते हैं। वह अपने प्रशंसकों को प्यार से अदीज बुलाते हैं।

आतिफ ने साइबर सिटी गुड़गांव में रेड लाइफ की पेशकश संगीत कार्यक्रम ‘असली रॉकस्टार्स’ में एक समूह साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, “मुझे उनके(प्रशंसकों) फोन आएंगे और संभवत: मैं अपने जन्मदिन पर एक नया गीत लाऊं।”

रविवार को यहां संगीत कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने बताया कि वह जब पिछले साल नवंबर में गुड़गांव आए थे, तो अलबम के बजाय फिल्मों के अधिक गीत गाने की वजह से उनके कुछ प्रशंसक निराश हो गए थे।

आतिफ ने कहा, “हमें सीमित समय दिया जाता है, इसलिए हम सारे गाने नहीं गा सकते। लेकिन मैं आज (रविवार) रात अपने अलबम के ज्यादा से ज्यादा गीत गाने की कोशिश करूंगा, ताकि मैं अपने प्रशंसकों को खुश कर सकूं।”

आतिफ ने वादे के मुताबिक, बॉलीवुड गीत ‘जीना जीना’ और बाखुदा तुम्ही हो’ के अलावा अपने अलबम से ‘यकीन’, ‘दूरी’ और ‘हम किस गली’ जैसे गीत भी गाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493