आतिफ ने सलमान के लिए पहली बार गाया ‘तू चाहिए’

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। कबीर खान निर्देशित ‘बजंरगी भाईजान’ का रोमांटिक गाना ‘तू चाहिए’ रिलीज हो गया है। यह सलमान खान और करीना कपूर पर फिल्माया गया है।

यह गाना रोमांटिक गानों को अपनी जुदा आवाज से जज्बातों से महकाने वाले मशहूर पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम ने गाया है। यह पहला मौका है, जब आतिफ ने सलमान के लिए कोई गाना गाया है।

‘तू चाहिए’ सलमान और करीना कपूर के बीच की केमेस्ट्री के इर्दगिर्द घूमता है।

सलमान ने इस गाने का लिंक ट्विटर पर साझा किया और लिखा, “टीजर। गाना। ट्रेलर। अब एक और गाना। रोमांस से भरा हुआ है। आपके लिए।”

‘बजरंगी भाईजान’ इस ईद (18 जुलाई) पर रिलीज हो सकती हैं। फिल्म में सलमान भोले-भाले पवन कुमार चतुर्वेदी उर्फ बजरंगी की भूमिका में हैं, जो हनुमान भक्त है। उनके अलावा इसमें अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493