मुंबई, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता शाहरुख खान ने कहा है कि आत्मकथा लिखना लंबी और धीमी प्रक्रिया है, क्योंकि इसमें आपके जज्बात शामिल होते हैं। शाहरुख अपनी आत्मकथा पर काम कर रहे।
ट्विटर पर लाइव चैट के दौरान जब 50 वर्षीय अभिनेता से एक उपयोगकर्ता ने पूछा, “आपका किताब लेखन कैसा चल रहा है? आप कैसा महसूस कर रहे हैं?”
शाहरुख ने कहा, “यह बहुत लंबी और धीमी प्रक्रिया है। दिल की बात बाहर सामने रखने में समय लगता है।”
अभिनेता शाहरुख खान अपने प्रशंसकों के लिए साल के अंत में फिल्म ‘दिलवाले’ रिलीज करने जा रहे हैं।
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म में शाहरुख और काजोल पांच साल बाद एक साथ काम किए हैं। यह फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।
फिल्म ‘दिलवाले’ के बारे में पूछने पर शाहरुख ने कहा, “फिल्म फास्ट और मजेदार है। इसके साथ उन्होंने कहा कि ‘दिलवाले’ कॉमेडी, एक्शन से भरपूर एक पारिवारिक फिल्म है।”
dharmpath.com dharmpath