आत्मघाती बम विस्फोट से दहला काबुल

काबुल, 30 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक आत्मघाती कार बम हमलावर ने राजनयिक आवास के पास विस्फोट कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह हमला हामिद करजई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे की सड़क के साथ एक शॉपिंग केंद्र काजी प्लाजा के सामने हुआ।

एक सूत्र ने सिन्हुआ को बताया, “इस विस्फोट में लोग हताहत हुए हैं।”

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, घटनास्थल के पास अफगानिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय और अमेरिकी दूतावास स्थित हैं। इस हमले का लक्ष्य एक विदेशी काफिला था, जो हवाईअड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर आगे बढ़ रहा था।

घटनास्थल से घने काले धुएं को उड़ते हुए देखा जा सकता था। मदद के लिए एंबुलेंस और पुलिस वाहन घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493