आत्महत्या का विचार न आने देगा वेब उपकरण

न्यूयार्क, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने वेब आधारित एक ऐसे उपकरण का विकास किया है, जो गंभीर रूप से अवसादग्रस्त लोगों के इलाज में चिकित्सकों की मदद करेगा।

मिशिगन यूनिवर्सिटी के भारतीय मूल के संकाय सदस्य श्रीजन सेन के अनुसार, “यह वेब आधारित संज्ञानात्मक व्यवहार थेरेपी (डब्ल्यूसीबीटी) तनावपूर्ण स्थितियों और अवसाद से गुजर रहे लोगों के दिमाग में आत्महत्या के विचारों को रोकने में चिकित्सकों की सहायता करेगा।

सेन ने कहा, “इसे मूड जिम कहा जाए तो ज्यादा बेहतर होगा, क्योंकि यह जोखिम रहित होने के साथ ही युवा चिकित्सकों को अवसाद का पता लगाने और उसका इलाज करने में मदद करेगा।”

अध्ययन के प्रथम लेखक कोनी गुली व सेन ने इस एप का 199 प्रतिभागियों पर इस्तेमाल किया, जिनमें से आधे को डब्ल्यूसीबीटी ग्रुप कराने की सलाह दी गई।

कोनी गुली बताते हैं, “इस तकनीक के विकसित होने से युवा चिकित्सकों को मानसिक स्वास्थ्य के इलाज के लिए पुराने तरीकों की मदद नहीं लेनी पड़ेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493