आदित्य ने रणवीर से कहा, खुद की तरह अभिनय करो

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ के लिए एक दृश्य की शूटिंग के दौरान निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने देखा कि अभिनेता अनिल कपूर की तरह अभिनय कर रहे हैं और इस पर उन्होंने रणवीर को खुद की तरह अभिनय करने के लिए कहा।

अनिल के टेलीविजन शो ’24 सीजन-2′ की स्क्रीनिंग के दौरान रणवीर ने यह बात कही।

रणवीर ने कहा, “पेरिस में ‘बेफिक्रे’ की शूटिंग के दौरान आदित्य ने शॉट को बीच में ही काटते हुए मुझे कहा कि तुम फिर अनिल की तरह अभिनय करने लग गए।”

अभिनेता ने बताया, “आदित्य ने उन्हें कहा कि उन पर ‘दिल धड़कने दो’ का काफी प्रभाव पड़ा है। अब अगले शॉट में तुम रणवीर की तरह अभिनय करोगे न कि अनिल की तरह।”

रणवीर ने शो की स्क्रीनिंग के दौरान अनिल के हाभ-भाव की नकल करते हुए दिखाया।

अभिनेता ने कहा कि अनिल काफी मस्तीखोर हैं और जब भी वह उन्हें देखते हैं, तो मस्ती के मूड में आ जाते हैं। वह इस बात को नहीं समझा सकते कि जब वह अनिल को देखते हैं, तो उन्हें क्या हो जाता है?

अनिल और रणवीर रिश्तेदार भी हैं, क्योंकि दिग्गज अभिनेता की पत्नी सुनीता उनकी आंटी हैं।

अनिल ने पहले अपनी एक इच्छा जाहिर करते हुए बताया था कि वह सोनम को रणवीर के साथ सह-कलाकार के रूप में देखना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493