आदिरा के लिए सामान्य जीवन चाहती हैं रानी मुखर्जी

मुंबई, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रानी मुखर्जी का कहना है कि वह और उनके पति आदित्य चोपड़ा ने निर्णय लिया है कि उनकी बेटी आदिरा लाइम लाइट से दूर रहे और सामान्य जीवन जीए।

रानी ने अपनी आगामी फिल्म ‘हिचकी’ के ट्रेलर लांच कार्यक्रम में मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, “यह निर्णय मैंने और मेरे पति ने मिलकर लिया है। मुझे लगता है मेरे पति बहुत ही एकांत प्रिय व्यक्ति होने की वजह से चाहते हैं कि आदिरा एक सामान्य जीवन व्यतीत करे।”

उन्होंने कहा, “अपने आसपास की परिस्थितियों को देखते हुए, हमें हमेशा यह चिंता रहेगी कि हमारी बच्ची क्या कर रही है? कैसे कर रही है? इसके लिए अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत होगी”

रानी और आदित्य ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल, 2014 में इटली में शादी कर ली थी।

फिल्म ‘मर्दानी’ के बाद एक बाद सुनहरे पर्दे पर फिल्म ‘हिचकी’ से उनकी वापसी हो रही है।

सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा द्वारा निर्देशित ‘हिचकी’ का निर्माण यश राज फिल्म्स के बैनर तले मनीष शर्मा ने किया है।

यह फिल्म अगले साल 23 फरवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493