आदेश श्रीवास्तव की स्थिति से रहमान दुखी

मुंबई, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने कहा कि वह कैंसर से जूझ रहे बॉलीवुड गायक-संगीतकार आदेश श्रीवास्तव की स्थिति के बारे में जानकर बेहद दुखी हैं।

श्रीवास्तव को तीसरी बार कैंसर हो गया है। उनका यहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और चिकित्सा अनुंसधान संस्थान में पिछले 45 दिनों से इलाज चल रहा है।

रहमान ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “प्यारे दोस्त आदेश, मैं आपकी स्थिति के बारे में जानकर काफी दुखी हूं। भगवान आपको आपके दुख को कम करने में मदद दे।”

आदेश ने ‘चलते-चलते’, ‘बाबुल’, ‘बागबान’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘राजनीति’ जैसी फिल्मों में संगीत दिया है। उन्होंने अभिनेत्री व पाश्र्व गायिका विजेता पंडित से शादी की है। उन्हें इससे पहले 2010 में कैंसर हुआ था।

लता मंगेशकर ने भी ट्वीट कर आदेश से सहानुभूति जताई और ईश्वर से उनके स्वास्थ्य में जल्द सुधार की प्रार्थना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493