आदेश श्रीवास्तव के लिए इस्कॉन मंदिर में शोक सभा

मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। चर्चित दिवंगत संगीतकार-गायक आदेश श्रीवास्तव की याद में यहां मंगलवार को इस्कॉन मंदिर में एक शोक सभा रखी जाएगी।

इसकी जानकारी आदेश श्रीवास्तव के करीबी माने जाने वाले महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर दी।

अमिताभ ने सोमवार रात ट्विटर पर लिखा, “जुहू के इस्कॉन मंदिर में कल (8 सितंबर) अपराह्न् चार से छह बजे आदेश श्रीवास्तव का चौथा है।”

आदेश का शनिवार को फिल्म नगरी में निधन हो गया। वह पिछले पांच वर्षो से कैंसर से जूझ रहे थे।

उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर मुंबई के ओशिवारा श्मशान गृह में हुआ।

उनके अंतिम संस्कार में बिग बी, अनिल कपूर, सोनू निगम, अलका याग्निक, पंडित जसराज, उदित नारायण, जावेद अली, कुणाल गांजावाला, इस्माइल दरबार, शेखर कपूर और अनीस बज्मी सहित अन्य जानी-मानी हस्तियां पहुंची थीं।

आदेश के परिवार में पत्नी विजेता पंडित और दो बेटे अनिवेश एवं अवितेश हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493