आध्र में 10 नए बंदरगाहों का निर्माण

submarine-museum-vishakapatnamनई दिल्ली, 6 नवंबर- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को कहा कि सरकार राज्य के लंबे तट का लाभ लेते हुए इसे बंदरगाह केंद्र और देश का प्रवेश द्वार बनाना चाहती है। नायडू ने भारत आर्थिक सम्मेलन के दौरान यहां कहा, “चार मौजूदा बंदरगाहों के अलावा 10 अतिरिक्त बंदरगाहों का निर्माण किया जा रहा है।”

मुख्यमंत्री के अनुसार राज्य में अवसंरचना का विकास करने के लिए सार्वजनिक-निजी साझेदारी मॉडल का उपयोग किया जा रहा है।

नायडू ने आगे कहा कि उसकी सरकार को नए राज्य के साथ नई राजधानी भी बनाना है।

उन्होंने कहा कि शहरी विकास, अवसंरचना विकास, उद्योग व ज्ञान अर्थव्यवस्था सहित अन्य क्षेत्रों में सात मिशन शुरू किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जल, सड़क, बिजली, गैस और फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क के क्षेत्र में पांच ग्रिड की स्थापना करेगी।

नायडू ने कहा, “इन सभी मिशन और ग्रीड के निर्माण का लक्ष्य राज्य के विभिन्न क्षेत्रों को आपस में जोड़ने और ग्रामीण इलाकों में सुधार का लाभ पहुंचाना है।”

उन्होंने कहा कि आíथक सुधार को आम आदमी के खिलाफ नहीं बल्कि उनके हितकारी के तौर पर पेश किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, “सुधार से जनता किस तरह से लाभान्वित होगी, इसकी जानकारी देने के लिए उनके साथ बातचीत करना आवश्यक है।”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493