आनंद के लिए नहीं, जीतने के लिए खेलता हूं : जेवियर

बार्सिलोना, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब बार्सिलोना एफसी के खिलाड़ी जेवियर मासचेरानो ने कहा कि वह आनंद लेने के बजाए जीतने के लिए खेलते हैं।

जेवियर ने कहा कि वह पिच पर खेल का आनंद लेने जाने वाले खिलाड़ियों में से नहीं हैं।

जेवियर ने कहा, “मैं मैदान पर खुद के खेल का आनंद लेने नहीं जाता। मैं केवल प्रशिक्षण और अभ्यास के समय खेल का आनंद लेता हूं, लेकिन मैदान पर 90 मिनटों में खेल के दौरान मैं मजे नहीं करता।”

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, उन्होंने कहा कि बार्सिलोना के पूर्व कोच, पेप गार्डियोला ने उन्हें बताया कि वह जानते हैं कि जेवियर को सीखने की जरूरत है।

जेवियर ने रियल मेड्रिड के मुख्य कोच राफेल बेनिट्ज के साथ अपने अच्छे संबंधों के बारे में भी बात की। राफेल लिवरपूल में जेवियर को प्रशिक्षण देते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493