आनुवांशिक कोलेस्ट्रॉल के लिए जिम्मेदार जीन की खोज

लंदन, 29 मई (आईएएनएस)। वैज्ञानिकों ने एक ऐसे जीन की पहचान की है, जिसकी वजह से एक ही परिवार की आने वाली पीढ़ियों में उच्च कोलेस्ट्रॉल का प्रसार होता है। जो हृदयाघात, स्ट्रोक, हृदय वाल्व, अकाल मृत्यु और संकुचन सहित दिल की कई बीमारियों का कारण है।

फैमिलियल हाइपरकॉलेस्ट्रॉलस्टीरोलेमिया एक आनुवांशिक स्थिति है, जो कम घनत्व वाले लीपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल-सी) या बैड कोलेस्ट्रॉल से जुड़ा होता है।

निष्कर्षो से पता चला है कि कोलेस्ट्रॉल में मौजूद लीपोप्रोटीन फैमिलियल हाइपरकॉलेस्ट्रॉलस्टीरोलेमिया के एक-चौथाई मामलों का कारण होता है।

डेनमार्क स्थित युनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन के अंतर्गत हेरलेव हॉस्पिटल की चिकित्सक और इस अध्ययन की मुख्य शोधार्थी ऐनी लैंग्स्टेड ने बताया, “इस शोध में अन्य व्यक्तियों की तुलना में फैमिलियल हाइपरकॉलेस्ट्रॉलस्टीरोलेमिया से ग्रसित व्यक्यिों के रक्त में लीपोप्रोटीन (ए) की उच्च मात्रा पाई गई।”

इसके साथ ही फैमिलियल हाइपरकॉलेस्ट्रॉलस्टीरोलेमिया और लीपोप्रोटीन की उच्च मात्रा से ग्रसित व्यक्तियों को हृदयघात होने की संभावना पांच गुना अधिक होती है।

यह शोध ‘द लैंसेट डाइबिटीज एंड इंडोक्राइनोलॉजी’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493