आपके फेसबुक खाते से कितनी होती है कमाई?

न्यूयार्क, 24 सितंबर (आईएएनएस)। क्या आपको पता है कि आपके फेसबुक खाते से कंपनी को कितने की कमाई होती है? करीब 13 डॉलर। यह बात सोशल नेटवर्किं ग साइट को इस साल विज्ञापन से हुई आय के विश्लेषण में सामने आई।

शोध कंपनी ईमार्केटर के आंकड़ों के मुताबिक, करीब डेढ़ अरब उपयोगकर्ता वाले फेसबुक को वैश्विक स्तर पर विज्ञापन आय के रूप में प्रत्येक खाते से 12.76 डॉलर की कमाई होती है, जबकि अमेरिका में प्रत्येक खाते से करीब 48.76 डॉलर की कमाई होती है।

कंपनी ने सभी सोशल नेटवर्किं ग को विज्ञापन से हुई कमाई में फेसबुक की 65 फीसदी हिस्सेदारी रहने की उम्मीद जताई।

फेसबुक को इस साल विज्ञापन से करीब 16.3 अरब डॉलर की आय होने का अनुमान है, जो 2014 में हुई 11.5 अरब डॉलर आय से 41 फीसदी अधिक है।

दूसरी प्रमुख सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर को इस साल दुनियाभर में प्रत्येक उपयोगकर्ता से 7.75 डॉलर और अमेरिका प्रत्येक उपयोगकर्ता से 24.48 डॉलर की आय होने का अनुमान है। ट्विटर के उपयोगकर्ताओं की संख्या 31.6 करोड़ है।

ईमार्केटर के मुताबिक, ट्विटर को 2015 में दो अरब डॉलर विज्ञापन आय होने का अनुमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493