होर्टन ने रियो ओलम्पिक में पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सुन को पिछले सप्ताह ‘ड्रग चीट’ कहा था और इस बयान को शनिवार को हुई प्रतियोगिता के बाद वापस लेने से इनकार कर दिया।
चीन की तैराकी टीम के प्रबंधक शु की ने कहा, “हमने देखा कि पिछले दो दिनों में होर्टन की ओर से क्या-क्या कहा गया है। उन्होंने चीन के तैराक पर एक बेहूदा टिप्पणी की है।”
शु की ने कहा कि उनके लिए यह शब्द बेहद ही शर्मनाक है और यह चीन और आस्ट्रेलियाई तैराकों के बीच की भावना को प्रभावित कर सकता है। यह उनके पालन-पोषण और अच्छी सभ्यात में कमी का सबूत है।
चीन की तैराकी टीम के प्रबंधक ने इस टिप्पणी पर होर्टन से माफी की मांग की।
होर्टन की इस टिप्पणी की सोशल मीडिया पर चीनी प्रशंसकों द्वारा काफी आलोचना की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath