भोपाल – मध्य प्रदेश के राजगढ़ में महिला अफसर के कथित तौर पर बीजेपी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने के मामले पर पूर्व सीएम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। नागरिकता कानून के पक्ष में निकाली जा रही एक रैली के दौरान हुए इस विवाद को लेकर शिवराज सिंह ने कहा, हम चुप नहीं बैठने वाले। इसी विवाद को लेकर बुलाई गई भाजपा की एक सभा में बोलते हुए बुधवार को शिवराज सिंह चौहान ने कहा, क्या सोचा था मैडम, आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दोगे और हम चुप-चाप घरों में बैठकर भूल जाएंगे, क्या भारत माता की जय बोलने पर थप्पड़ मारे जाएंगे और हम आंख बंद करके बैठ जाएंगे। ये भूल है मैडम। हम आज संकल्प लेते हैं कमलनाथ तुम्हारी अत्याचार, अन्याय, भ्रष्टाचार और पाप की लंका को जलाकर राख कर देंगे।
dharmpath.com dharmpath