आबादी, प्रदूषण, गरीबी मुद्दों से हटकर है फिल्म ‘ये है इंडिया’ : जी.के.योगेश

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म ‘ये है इंडिया’ का निर्देशन कर रहे फिल्म निर्देशक जी.के.योगेश का कहना है कि उनकी यह फिल्म आबादी, प्रदूषण और गरीबी से काफी परे है। योगेश संयुक्त रूप से इस फिल्म का निर्देशन लोम हर्ष के साथ कर रहे हैं।

योगेश ने आईएएनएस को बताया, “ज्यादातर फिल्में आबादी, प्रदूषण और गरीबी जैसे मुद्दों पर ही आधारित होती है। लेकिन हम इन मुद्दों से काफी आगे कुछ हटकर करना चाहते हैं। हम अपने मूल्यों के साथ एक वास्तविक संबंध स्थापित करना चाहते हैं।

‘ये है इंडिया’ एक युवा बच्चे की कहानी है, जिसका लालन-पालन ब्रिटेन में हुआ और जो बाद में भारत का दौरा करता है।

लोम हर्ष डीएलबी फिल्मस प्रा. लि के बैनर तले संदीप चौधरी के साथ फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे फिल्म में अधिक गहराई से शोध करने की जरूरत है। यह एक उम्दा अवधारणा है। इस फिल्म की कहानी अपनी संस्कृति और मूल्यों के साथ तालमेल बैठाने और उन्हें पुनभार्षित करने की यात्रा के बारे में है।”

फिल्म के कलाकारों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “जैसा कि पहले बताया जा चुका है। इसमें फिल्म जगत से कुछ जाने-पहचाने चेहरों को लिया जाएगा। हालांकि इसका खुलासा करना बहुत जल्दबाजी होगी।”

फिल्म को राजस्थान, बिहार, मुंबई और उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में व्यापक रूप से शूट किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493