मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। निजी क्षेत्र के बैंक यस बैंक ने बुधवार को बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर. गांधी बतौर अतिरिक्ति निदेशक उसके (यस बैंक के) बोर्ड में शामिल हुए हैं।
बीएसई में दर्ज फाइलिंग के अनुसार, गांधी दो साल के लिए बैंक के बोर्ड में शामिल हुए हैं। वह 14 मई 2019 से लेकर 13 मई 2021 तक या अगले आदेश तक बैंक के बोर्ड में बने रहेंगे।
फाइलिंग के अनुसार, इस नियुक्ति से यस बैंक के बोर्ड को मजबूती मिलेगी और बैंक को आर. गांधी के अनुभव और ज्ञान का भरपूर फायदा मिलेगा।
dharmpath.com dharmpath