अबु धाबी, 15 मई (आईएएनएस)। अबु धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने रविवार को यमन की लघु और मझौली कंपनियों की सहायता के लिए यमन में दो करोड़ डॉलर के निवेश का आदेश दिया है।
यह यमन में युवाओं के सशक्तिकरण और देश की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिरता को लक्षित सरकारी प्रयासों को समर्थन देने की संयुक्त अरब अमीरात की इच्छा के तहत किया गया है।
‘उद्यम विकास के लिए खलीफा कोष’ इस पहल को लागू करेगा और इसकी देखरेख करेगा। इसमें पहले अदन और अल मुकला शहरों में निवेश किया जाएगा और बाद में अन्य प्रांतों और शहरों में इसका विस्तार किया जाएगा।
इस पहल से यमनवासियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और देश में उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इससे देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती को मदद मिलेगी और यह विकास की ओर अग्रसर होगी।
dharmpath.com dharmpath