आभासी भू-अंतरिक्ष दूरबीन से आकाशगंगा की नई जानकारी

न्यूयार्क, 30 मार्च (आईएएनएस)। खगोलविदों ने एक आभासी भू-अंतरिक्ष रेडियो दूरबीन का निर्माण किया है, जिससे एक लाख मील दूर स्थित आकाशगंगा और क्वासर के बारे में नई जानकारी मिली है।

शोधकर्ता उस वक्त काफी हैरान हो गए, जब भू-अंतरिक्ष प्रणाली से उन्हें यह यह पता चला कि वहां का तापमान 10 खरब डिग्री ज्यादा गर्म है।

द रेडियोएस्ट्रोन परियोजना के वैज्ञानिक यूरी कोवालेव ने बताया, “केवल भू-अंतरिक्ष प्रणाली ही इस तापमान का खुलासा कर सकता है। अब हमें यह पता करना है कि वहां के पर्यावरण में इतना अधिक तापमान कैसे संभव है।”

उन्होंने कहा कि यह नया खुलासा क्वासर जेट के बारे में हमारी वर्तमान समझ के लिए एक अहम चुनौती है।

वैज्ञानिकों ने इस प्रयोग के तहत रूसी रेडियोएस्ट्रोन सैटेलाइट से धरती पर स्थित दूरबीन को जोड़ दिया है, ताकि एक आभासी रेडियो दूरबीन बनाई जा सके।

उन्होंने इस दूरबीन से एक क्वासर को देखा, जिसे 3सी 273 नाम दिया गया है जो धरती से दो अरब प्रकाशवर्ष दूर है। ये क्वासर शक्तिशाली रेडियो तरंगें और तेज चमक छोड़ते हैं।

हार्वड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के मिशेल जॉन्सन का कहना है, “यह बिल्कुल हवा के झोकों में फड़फड़ाती मोमबत्ती की लौ की तरह दिखती है। पहले किसी क्वासर को इस स्तर तक देख पाने में सक्षम नहीं थे।”

रेडियोएस्ट्रोन के धरती पर स्थित दूरबीन के साथ मिलकर काम करने से अद्भुत स्तर की स्पष्ट तस्वीरें मिलती हैं, जिससे वैज्ञानिकों को सुदूर अंतरिक्ष का अध्ययन करने का एक शक्तिशाली औजार मिल गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493