आभूषणों में चमचमाएं महिला दिवस पर

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आप अपनी लुक में बेशकीमती आभूषणों से चार चांद लगा सकती हैं।

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आप अपनी लुक में बेशकीमती आभूषणों से चार चांद लगा सकती हैं।

सुनार ज्वेल्स के मुख्य प्रबंध निदेशक प्रवीण गोयल ने इसके लिए कुछ टिप्स दी हैं-

अंगूठियां : महिलाओं के लिए अंगूठियों के बेशुमार डिजाइन्स मौजूद हैं जैसे कि नीलम जड़ित अंगूठी जो कि आधुनिक होने के साथ ही किसी भी परिधान के साथ पहनी जा सकती है।

ब्रेसलेट्स : इसमें भी विविध विकल्प मौजूद हैं और खासतौर पर इस खास दिन महिलाएं अपनी कलाई पर आकर्षक ब्रेसलेट जैसे ट्रिंकलेट्स पहन सकती हैं।

ईयररिंग्स : हीरे का स्टड सबसे आकर्षक लगता है, लेकिन इसके अलावा आप कोई रंगीन स्टड पहनने का विकल्प भी चुन सकती हैं।

छोटा पेंडेंट : पहले महिलाएं लंबे नेकलेस पहनना पसंद करती थीं, लेकिन अब छोटे पेंडेट्स ने इनकी जगह ले ली है जो अब क्लासी और खूबसूरत माने जाने लगे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493