आमिर की ‘दंगल’ ने कमाई में ‘पीके’ को पछाड़ा

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। आमिर की फिल्म ‘दंगल’ ने 345.3 करोड़ रुपये कमाई करके हिंदी फिल्मों में कमाई का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस तरह दंगल ने आमिर की पिछली फिल्म ‘पीके’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे फिल्म निर्माता बेहद खुश हैं।

नितेश तिवारी निर्देशित खेल कथानक पर आधारित यह फिल्म पहलवान महावीर फोगाट के जीवन पर है।

निर्माताओं द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि बीते साल 23 दिसंबर को रिलीज हुई दंगल ने 8 जनवरी तक 14.33 करोड़ रुपये की कमाई की और फिल्म की कुल कमाई 345.3 करोड़ रुपये (भारत में बॉक्स ऑफिस पर कुल) रही।

डिज्नी इंडिया, स्टूडियो के उपाध्यक्ष अमृता पांडेय ने कहा, “दंगल डिज्नी पर हमारे लिए एक बहुत ही विशेष फिल्म है, आमिर खान और पूरी कॉस्ट और क्रू सभी खास हैं। यह हमारी आमिर के साथ नौंवी फिल्म है और दंगल के साथ हमने अपना पीके का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आमिर ने अपनी हर फिल्म के साथ एक नया मानक स्थापित किया है।”

‘दंगल’ को दर्शकों की भरपूर सराहना मिली है। इस फिल्म में महावीर फोगाट ने अपनी पत्नी और पूरे गांव की अस्वीकृति के बाद भी अपनी बेटियों गीता और बबिता को कुश्ती का प्रशिक्षण दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493