मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की आगामी फिल्म ‘दंगल’ में रफ्तार नाम से मशहूर रैपर दिलिन नायर ने एक सोलो ट्रैक गया है।
‘धाकड़’ नाम के गीत का संगीत प्रीतम ने दिया है। यह गुरुवार को जारी हुआ। इसकी खास बात यह है कि रफ्तार ने इसे हरियाणवी, तमिल और तेलुगू में गाया है।
रफ्तार ने कहा, “मुझे लगता है कि भाग्य मुझ पर मेहरबान है। मैं खुद को मिल रहे काम को लेकर उत्साहित हूं। आमिर खान के साथ काम करना मेरा बचपन से सपना था और आखिरकार यह पूरा हुआ। इसके अलावा, मैं ऐसी परियोजना के साथ जुड़कर खुश हूं, जो महिला सशक्तिकरण पर जोर देती है।”
इससे पहले सुपरस्टार शाहरुख खान गायक और रैपर हनी सिंह के साथ काम कर चुके हैं जबकि सलमान खान गायक और रैपर बादशाह के गीतों पर थिरक चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath