आमिर की वजह से ‘दंगल’ का अच्छा होना तय : इमरान

मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता इमरान खान को पूरा यकीन है कि उनके मामा आमिर खान की आगामी फिल्म ‘दंगल’ अच्छी ही होगी।

अभिनेत्री स्वरा भास्कर की वेबसीरीज ‘इट्स नॉट दैट सिंपल’ की स्क्रीनिंग पर मौजूद ‘देल्ही बेली’ के अभिनेता इमरान ने कहा, “मैंने ‘दंगल’ का ट्रेलर नहीं देखा है, लेकिन आमिर खान की फिल्म होने की वजह से यह अच्छी होने के लिए बाध्य है।”

साल 2008 में फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से फिल्म जगत में कदम रखने वाले इमरान ने आगामी फिल्मों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्होंने अभी कोई फिल्म करने का निर्णय नहीं लिया है क्योंकि उन्हें कुछ समय और चाहिए।

इमरान की पिछली फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ 2015 में आई थी। हालांकि, खबरें आ रही हैं कि राज सिंह चौधरी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म करने के लिए इमरान राजी हो गए हैं।

भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को प्रतिबंधित करने के मसले पर इमरान ने कहा, “दुर्भाग्य से हम ऐसे समाज में रहते हैं जहां अगर लोग किसी मसले पर आवाज उठाते हैं तो गुंडे उन्हें पीटने के लिए उनके घर पर धावा बोल देते हैं। मैं वास्तव में अपने जीवन में इन बातों से बचना पसंद करता हूं। मेरे पास इन बातों के लिए समय नहीं है। मैं बॉलीवुड का प्रवक्ता नहीं हूं। मैं इस देश का साधारण नागरिक हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493