आमिर के घटे वजन से सिने हस्तियां दंग

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ‘दंगल’ फिल्म के लिए वजन बढ़ाने के बाद पिछले माह अचानक से घटे वजन में दिखे। उनका घटा वजन देख कई सिने हस्तियां हैरान रह गईं। उन्हें इसलिए ज्यादा ताज्जुब हुआ, क्योंकि आमिर ने अपना वजन प्राकृतिक तरीकों से घटाया है।

आमिर(50) ने व्यायाम में साइकिलिंग, ट्रेकिंग, स्वीमिंग व टेनिस खेलना शामिल किया।

हिंदी फिल्म जगत से कई हस्तियां आमिर से पूछ रही हैं कि उन्होंने अपना बढ़ा वजन किस तरह कम किया।

आमिर के प्रवक्ता ने कहा, “फिल्म उद्योग से आमिर के कई दोस्तों ने उनसे संपर्क किया है और वजन घटाने के उनके राज के बारे में पूछ रहे हैं। आमिर ने अपना मौजूदा लुक पाने के लिए जो समर्पण दिखाया, उसे देखकर हर कोई दंग है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493