मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। आमिर खान ने सोमवार को अपनी आगामी फिल्म ‘सीक्रेट सुपस्टार’ का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया।
आमिर ने पोस्टर ट्वीट किया, जिसमें एक छोटी लड़की दो चोटी बनाए हुए और स्कूल बैग टांगे हुए पुल पर चल रही है। उसके बैग में पीछे एक छोटा माइक भी रखा है।
फिल्म के पोस्टर पर दो अगस्त बुधवार को ट्रेलर जारी होने की बात लिखी है, साथ ही ‘ड्रीम देखना तो बेसिक होता है’ वाक्य भी लिखा हुआ है।
‘सीक्रेट सुपरस्टार्स’ में जायरा वसीम, मेहर विज और आमिर खान प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
आमिर और जायरा इससे पहले फिल्म ‘दंगल’ में काम कर चुके हैं।
फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ 2017 में दिवाली के आसपास रिलीज होने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath