आमिर खान ने खरीदा बेटी इरा का चित्र

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता आमिर खान को अपनी बेटी इरा की पहली कला प्रदर्शनी बेहद पसंद आई और उन्होंने उसका एक श्वेत-श्याम चित्र खरीद भी लिया।

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता आमिर खान को अपनी बेटी इरा की पहली कला प्रदर्शनी बेहद पसंद आई और उन्होंने उसका एक श्वेत-श्याम चित्र खरीद भी लिया।

आमिर ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को बताया कि उन्हें अपनी बेटी का बनाया श्वेत-श्याम चित्र कितना पसंद आया।

आमिर खान ने रविवार रात ट्विटर पर लिखा, “मेरी बेटी इरा की पहली प्रदर्शनी और मैंने यह खरीदा। इसका शीर्षक है ‘बाघ का घोंसला’। मुझे यह बेहद पसंद आया।”

इरा आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना की बेटी हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493