आमिर खान ने लांच की मनजीत हिरानी की किताब ‘हाउ टु बी ह्यूमन’

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। राजकुमार हिरानी की पत्नी मनजीत हिरानी की लिखी किताब ‘हाउ टु बी ह्यूमन’ को आमिर खान ने मुंबई में लांच किया।

सुपरस्टार आमिर खान निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं और अब आमिर ने कुत्तों पर आधारित एक पुस्तक का अनावरण किया है, जिसे हिरानी ने ‘पीके’ के सेट पर गोद लिया था।

आमिर खान, मनजीत हिरानी, राजकुमार हिरानी के साथ अनुभवी पत्रकार अनुपमा चोपड़ा भी पुस्तक विमोचन समारोह में उपस्थित थीं।

इस खास मौके पर आमिर ने अपने पालतू जानवर के साथ बिताए पलों के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वे अद्भुत होते हैं। यह वाकई में सच है कि हमें हमारे इन नन्हे दोस्तों से काफी कुछ सीखने को मिलता है, क्योंकि वे हमारी तरह किसी के साथ, किसी की तुलना नहीं करते।”

मनजीत हिरानी ने विस्तार से अपनी इस पुस्तक और अपने नन्हे दोस्त बड्डी (पालतू कुत्ता) के बारे में बात की।

‘हाउ टू बी ह्यूमन’ एक दिल छू लेने वाली किताब है, जो जीवन को देखने का आपका नजरिया बदल देगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493