आमिर खान ने वडोदरा में गरबा रास का लुत्फ उठाया (फोटो सहित)

मुंबई, 25 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता आमिर खान ने अपनी अगली फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के प्रचार की शुरुआत गुजरात के वडोदरा शहर से की है। इस सिलसिले में वह रविवार की देर शाम वडोदरा पहुंचे और यहां आयोजित गरबा रास का जमकर लुत्फ उठाया।

‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की अधिकतम शूटिंग वडोदरा शहर में हुई है और इसलिए अपनी इस फिल्म के प्रचार की शुरुआत भी अभिनेता इसी शहर से करना चाहते थे।

नवरात्रि के अवसर पर वडोदरा गए अभिनेता आमिर खुद को गुजरात की शान और जान गरबा और डांडिया रास देखने से वंचित नहीं रख पाए। ऐसे में अभिनेता ने वडोदरा में आयोजित गरबा रास को देख कर उसका भरपूर लुत्फ उठाया।

इस दौरान अनके साथ वडोदरा से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता चिंतन तीर्थ शर्मा भी थे, जो फिल्म में जैरा वसीम के साथ नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493