आमिर खान ने ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के पोस्ट प्रोडक्शन में मदद की

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के निर्देशक अद्वैत चंदन ने कहा कि अभिनेता-निर्माता आमिर खान ने इस फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम खत्म करने के लिए उनकी काफी मदद की थी।

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के निर्देशक अद्वैत चंदन ने कहा कि अभिनेता-निर्माता आमिर खान ने इस फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम खत्म करने के लिए उनकी काफी मदद की थी।

अद्वैत ने कहा कि आमिर ने ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के लिए अपनी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ की शूटिंग से वक्त निकाला।

चंदन ने एक बयान में कहा, “यह मेरी पहली फिल्म है और जाहिर है मैं काफी बेचैन और चिंतित हूं। लेकिन मैं आमिर सर को धन्यवाद देता हूं कि फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के लिए वक्त निकाला।”

उन्होंने कहा, “उन्होंने पिछले कुछ रातों में समय निकालकर ध्वनि मिश्रण को अंतिम रूप दिया। उन्होंने फिल्म के प्रचार से पहले उसकी पहली कॉपी को देखने का अनुरोध किया। और जब मुझे उनकी अंतिम स्वीकृति मिल गई तब मैं शांति से सो सका।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493