आमिर ने गर्व के साथ देखा बेटे का नाटक

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। बेहद सोच समझकर अपनी फिल्मों का चयन करने के लिए प्रसिद्ध आमिर खान हाल ही में पृथ्वी कैफे में अपने बेटे जुनैद के नाटक का आनंद लेते हुए नजर आए। इतना ही नहीं, अभिनेता ने अपने प्रशंसकों से भी यह नाटक देखने के लिए कहा है।

सुपरस्टार आमिर खान ने पिता के रूप में सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को साझा करते हुए लिखा, “बस अभी कुछ समय पहले विनीत भल्ला द्वारा लिखित और फैजेह जलाली द्वारा निर्देशित ‘ए फार्मिग स्टोरी’ नामक एक प्यारा नाटक देखा।”

अभिनेता ने ‘दंगल’ जैसी अपनी ब्लॉकबस्टर सफलता के साथ बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के परि²श्य को बदल दिया है, यह फिल्म आज भी आम जनता के दिलों-दिमाग पर छाई हुई है।

अभिनेता ने हमेशा अपने प्रशंसकों को दंगल जैसी कुछ बेहतरीन फिल्मों के साथ खुश किया है, जो भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ चीनी बाजार में भी धूम मचाने में कामयाब रही है।

आमिर खान की अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ है, जो अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493