आमिर ने नोटबंदी के समर्थन की अपील की

मुंबई, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का कहना है कि नोटबंदी के कारण उन्हें कोई समस्या नहीं हुई, क्योंकि उनके पास कोई काला धन नहीं है। आमिर ने साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पहल का समर्थन करने का आग्रह किया।

आमिर ने मुंबई में एक समारोह में कहा, “मैं झूठ नहीं बोलूंगा, मैं ईमानदारी से कहता हूं कि नोटबंदी से मेरी जिंदगी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। मुझे लगता है कि इससे उन लोगों पर प्रभाव पड़ा है, जिनके पास काला धन है..मेरे पास कोई काला धन नहीं है। मैं हमेशा अपने करों का भगुतान करता हूं। इसलिए मेरे पास बिल्कुल भी काला धन नहीं है।”

आमिर ने कहा, “मैं जानता हूं कि कई लोगों को इससे परेशानी हुई है और मैं उनके लिए दुखी हूं, लेकिन मैं इस बात से खुश भी हूं कि हमारे प्रधानमंत्री ने एक पहल की है, इसलिए हमें उनका समर्थन करना चाहिए।”

आमिर जल्द ही फिल्म ‘दंगल’ में दिखाई देंगे। फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493